फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 33.56 लाख की ठगी में 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 33 लाख ठगी में 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी टीम ने काबू किए आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपी जींद व पानीपत के रहने वाले

आरोपियों में खाता धारक, खाता खरीदने वाला, खाते से कैश निकालकर आगे साइबर ठगों तक पहुंचाने वाले शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केस का डर दिखा बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 33.56 लाख रुपये की ठगी के मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में खाता धारक, खाता खरीदने वाला, खाते से रुपये निकालकर साइबर ठगों तक पहुंचाने वाले आरोपी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान पानीपत निवासी अंशुल मलिक, मोहित, टिंकू, बादली निवासी आशू और जींद निवासी विशाल के तौर पर हुई। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने इन आरोपियों को गुरुग्राम से पकड़ा है।

आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी टिंकू खाता धारक है। ठगी के 33.56 लाख रुपये में से इसके खाते में 9 लाख रुपये आए थे। इसका खाता इसके गांव के साथी मोहित ने खुलवाया था। टिंकू ने 30 हजार रुपये में अपना बैंक खाता मोहित को बेच दिया था। मोहित ने इस बैंक खाते को विशाल को 1 लाख रुपये में बेचा था। विशाल ने इस खाते को आगे डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था। आरोपी अंशुल और आशू ने चेक के जरिये इस बैंक खाते से रुपये निकालकर मोहित को दिए थे। मोहित ने बाद में ये रुपये साइबर ठगों तक पहुंचाए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना एनआईटी में ये एफआईआर सेक्टर-22 के रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग ने दर्ज कराई थी। वो प्राइवेट नौकरी करते थे और सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 9 जनवरी को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके मोबाइल की सेवाएं 2 घंटे में बंद हो जाएगी। कारण पूछने पर बताया कि मुंबई पुलिस में आपके नंबर को लेकर कई शिकायतें हैं। फिर कॉल को मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। बाद में पुलिसकर्मी ने डिजिटल अरेस्ट कर खाते की ट्रांजेक्शन आरबीआई से चेक कराने का दावा करते हुए रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुल 33 लाख 56 हजार 88 रुपये की ठगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें