फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एप डाउनलोड कराकर ठग लिए 4.94 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से एयर इंडिया का कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने फ्रीक्वेंट फ्लायर कार्ड बनवाने के बहाने लिंक भेजकर एप डाउनलोड करा दी। बाद में पता चला कि शिकायतकर्ता के 2 बैंक खातों से 10 ट्रांजेक्शन में 494500 रुपये ठग लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-28 में रहने वाले दीपक ने दी है। इनका कहना है कि 3 अप्रैल को एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एयर इंडिया महाराज क्लब की ओर से बताया और कहा कि फ्रीक्वेंट फ्लायर कार्ड बना सकता है। आरोप है कि एक लिंक शेयर कर एप इंस्टाल करने को कहा। शिकायतकर्ता ने एप इंस्टाल कर ली और बाद में 6 अप्रैल को पता चला कि उनके बैंक खाते से 494500 रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन हो गई हैं। आरोप है कि दो बैंक खातों से 10 ट्रांजेक्शन में ये ठगी की गई। शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कार इंश्योरेंस के नाम पर ठगी
बल्लभगढ़ इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से कार इंश्योरेंस के नाम पर 10065 रुपये ठग लिए गए। भरत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को इनके पास एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने कार इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू के बारे में बताया और 7 अप्रैल को व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उस पर कार की डिटेल भरने को कहा। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक कर डिटेल भर दी और फिर उनसे 10065 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें