फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशे के खिलाफ 487 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने जनवरी से अक्तूबर तक प्रदेशभर में नशे के खिलाफ 487 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें 1,15,011 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रमों में युवाओं, अभिभावकों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव, नशे की पहचान और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई। ब्यूरो के अधिकारियों ने लोगों से बच्चों के व्यवहार में बदलाव पर ध्यान देने और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को इलाज के लिए प्रेरित करने की अपील की। नशे के अवैध कारोबार की सूचना हेल्पलाइन 90508-91508 और 1933 पर दी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें