फरीदाबाद। गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 829 ग्राम गांजा बरामद किया है। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने 10 नवंबर को आईएमटी चौक सेक्टर-2 से भाटिया कॉलोनी निवासी मोहित को पकड़ा। उसके पास से 300 ग्राम गांजा मिला। वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने प्रतापगढ़ रोड, गोच्छी के पास से सेक्टर-56 निवासी शिवम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 529 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद