फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पैसे निकालने आई युवती का कार्ड बदलकर 48 हजार ठगे

Fri, 07 Jul 2023 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे निकालने आई युवती का कार्ड बदलकर 48 हजार ठगे
विज्ञापन

पहले से एटीएम बूथ में मौजूद थी आरोपी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एटीएम से पैसे निकालने गई एक युवती का डेबिट कार्ड बदलकर 48 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। वारदात को एक युवती ने ही अंजाम दिया है। युवती अपनी मां का डेबिट कार्ड लेकर गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जवाहर काॅलोनी निवासी दीपाली वर्मा ने पुलिस को बताया कि एनआइटी दो के चौक पर बने एटीएम से रुपये निकालने गई थी। रुपये निकालने के बाद वह जाने लगी तो पीछे से एक युवती ने आवाज देते हुए कहा आप अपना खाता कैंसिल करके जाओ। दीपाली आरोपी युवती की बातों में आ गई। उसने दोबारा डेबिट कार्ड एटीएम में डालकर पिन नंबर दर्ज किया और कैंसिल का बटन दबाया। इस दौरान उस युवती ने पिन नंबर देख लिया और बातों में उलझाकर कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद युवती की मां के मोबाइल पर 48 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। अभी तक पुरुष ही एटीएम बूथ में इस तरह की ठगी करते थे। ये पहला मामला है जिसमें युवती भी इस तरह के अपराध में उतर आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें