फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुजेसर थाने में तैनात एएसआई तीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 10:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेसर थाने में तैनात एएसआई 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

लेबर कांट्रैक्टर और कंपनी की बीच विवाद के निपटारे के मांगे थे एक लाख

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को मुजेसर थाने में तैनात एएसआई जसपाल को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कंपनी और लेबर कांट्रैक्टर के बीच हुए विवाद के निपटारे के नाम पर एक लाख रुपये मांग रहा था। वह 70 हजार रुपये पहले ले चुका था। शुक्रवार को बकाया 30 हजार लेने के लिए आरोपी ने शिकायतकर्ता को थाने में बुलाया था।
नंगला इंक्लेव निवासी श्रीनिवास ने एसीपी की टीम को दी शिकायत में बताया कि वह कंपनियों में कर्मचारी मुहैया कराने का काम करता है। सारण स्थित एडी इंडस्ट्रियल कंपनी में उसका पैसों को लेकर विवाद था। कंपनी ने श्रीनिवास के खिलाफ मुजेसर थाने में शिकायत दी थी। मामले की जांच एएसआई जसपाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन और श्रीनिवास के बीच थाने से बाहर ही समझौता हो गया। एएसआई जसपाल ने मामले को रफादफा करने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की। श्रीनिवास ने 70 हजार रुपये पहले दे दिए थे। शुक्रवार को बकाया 30 हजार रुपये लेकर जसपाल ने उसे थाने में बुलाया था। एसीबी से इंस्पेक्टर राकेश मलिक की अगुआई में रेड पार्टी तैयार की गई। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता नीरज दलाल को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बनाया गया। एएसआई ने थाने की पार्किंग में पैसे लिए और गिनती करने लगा, तभी उसे दबोच लिया गया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें