फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए जिले के 48 विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल बनाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के 48 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों को जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
जिले से करीब 609 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर अपने विचार भेजे थे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली ने मात्र 48 विद्यार्थियों के मॉडलों का चयन किया है। प्रत्येक विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये उनके खाते में सीधे डालने का निर्णय लिया गया है। नए-नए वैज्ञानिक विचारों को विकसित करने और विज्ञान पर आधारित मॉडलों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों को यह राशि दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थी अपनी नई वैज्ञानिक सोच को आगे रख सकते हैं। जिला स्तर पर बेहतरीन मॉडल का चयन किया जाएगा। जो राज्य स्तर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गए मॉडल का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले के 609 विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन किया था। इनमें से 48 विद्यार्थियों के मॉडल का चयन किया गया है। जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। - कृष्ण कुमार, जिला विज्ञान अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें