फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 46 जोड़ों ने विवाह के लिए जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की ओर से सेक्टर-19 के अग्रसेन भवन में आयोजित 26वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन करीब 150 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान 46 जोड़ों ने आपसी सहमति से विवाह करने की इच्छा जताई। समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी और विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी करने वाले युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। दूसरे राज्यों से भी परिवार अपने बच्चों के लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश में पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें