फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रद्द हुईं 446 ट्रेनें

विज्ञापन
ओल्ड रेलवे स्टेशन के नजदीक नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य में जुटे कर्मचारी। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रद्द हुईं 446 ट्रेनें
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चौथी रेल लाइन परियोजना का काम शुरू कर दिया गया है। इसको तेजी से पूरा करने के लिए 24 फरवरी से एक मार्च तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के साथ अधिकांश लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। इससे दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल व आगरा स्टेशनों के बीच सफर करने वाले नौकरीपेशा दैनिक रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे यात्रियों को अब सड़क व मेट्रो मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पहले दिन 24 फरवरी को करीब आधा दर्जन लोकल ट्रेनें और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। रेल अधिकारियों का कहना है कि सफर शुरू करने से पहले यात्री संबंधित ट्रेन के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। जल्द ही यात्रियों को ओल्ड फरीदाबाद में छह प्लेटफार्म की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। प्लेटफार्म नंबर चार के बगल में बंद प्लेटफार्म नंबर पांच को भी चालू किया जा रहा है। इसके अलावा स्टेशन बिल्डिंग को तोड़कर प्लेटफार्म नंबर एक-ए भी बनाया जाएगा। 24 फरवरी से एक मार्च तक प्लेटफार्म नंबर एक पर बने पैनल (ट्रेन परिचालन केंद्र) को गोदाम के पास बनी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा चौथी रेल लाइन को अन्य लाइनों से जोड़ने का काम किया जाना है। इस सेक्शन में ट्रैफिक दबाव अधिक होने के कारण ट्रेनों के ट्रैफिक को रोककर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

24 फरवरी को ये ट्रेनें रहेंगी बंद
64012 शकूरबस्ती पलवल शटल
64052 गाजियाबाद पलवल शटल
64014 शकूरबस्ती पलवल शटल
64013 पलवल शकूरबस्ती शटल
64015 पलवल शकूरबस्ती शटल
64017 पलवल शकूरबस्ती शटल
25 से 29 फरवरी तक रद्द रहेगी ये ट्रेनें
64062 दिल्ली पलवल शटल
64908 शकूरबस्ती बल्लभगढ़ शटल
51902 दिल्ली आगरा पैसेंजर
64078 नई दिल्ली पलवल शटल
64570 निजामुद्दीन कोसीलकलां शटल
64494 निजामुद्दीन पलवल शटल
64012 शकूरबस्ती पलवल शटल
64052 गाजियाबाद पलवल शटल
64014 शकूरबस्ती पलवल शटल
64492 नई दिल्ली पलवल शटल
64082 नई दिल्ली पलवल शटल
64064 दिल्ली पलवल शटल
64168 अलीगढ़ पलवल शटल
64496 निजामुद्दीन कोसीकलां शटल
64084 नई दिल्ली पलवल शटल
64016 शकूरबस्ती पलवल शटल
64167 पलवल अलीगढ़ शटल
64011 पलवल शकूरबस्ती शटल
64071 बल्लभगढ़ शकूरबस्ती शटल
64055 पलवल गाजियाबाद शटल
64491 पलवल नई दिल्ली शटल
64057 पलवल गाजियाबाद शटल
64013 पलवल शकूरबस्ती शटल
51901 आगरा दिल्ली पैसेंजर
64015 पलवल शकूरबस्ती शटल
64017 पलवल शकूरबस्ती शटल
64569 कोसी निजामुद्दीन शटल
64493 पलवल निजामुद्दीन शटल
64061 पलवल दिल्ली शटल
64953 आगरा निजामुद्दीन शटल
64019 पलवल नई दिल्ली शटल
64051 पलवल गाजियाबाद शटल
12908 निजामुद्दीन-बांद्रा (संपर्क क्रांति एक्सप्रेस)
14625 दिल्ली सराये रोहिला-फ़िरोजपुर कैंट (इंटरसिटी एक्सप्रेस)
12280 नई दिल्ली-झांसी (ताज एक्सप्रेस)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें