फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना मंडी में 4.36 लाख क्विंटल धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे भाव मिलने से किसानों में उत्साह, मंडी में लगातार पहुंच रही धान की फसल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। मोहना अनाज मंडी में धान की खरीद लगातार जारी है। अब तक मंडी में करीब 4 लाख 36 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इस बार किसानों को धान की फसल के अच्छे भाव मिल रहे हैं, जिससे किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। वहीं खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चलने के कारण किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों की फसल को जल्द तौलकर उचित भाव पर खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। मंडी में लगातार धान की आवक बनी हुई है और खरीद का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहना मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संदीप टोंगर ने बताया कि मंडी में धान की खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है। किसानों की फसल समय पर खरीदी जा रही है। इस बार धान के अच्छे भाव मिलने से किसान खुश हैं और मंडी में लगातार अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें