सीवर जाम से परेशान लोग निगमायुक्त से मिले
फरीदाबाद। संजय एंक्लेव वार्ड-9 में काफी दिन से चल रही सीवर जाम की समस्या से परेशान लोग मंगलवार को निगमायुक्त अनीता यादव से मिले। लोगों ने निगमायुक्त को बताया कि सीवर जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कई जगह पेयजल की पाइपलाइन लीक है। सीवर का यह गंदा पानी लीकेज से पीने के पानी में मिल कर उसे भी बदबूदार कर रहा है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। निगमायुक्त ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। निगमायुक्त कार्यालय पहुंचने वालों में तरुण, तेजपाल राजबीर जसबीर सिंह, घनश्याम यादव, नफीस अहमद आदि प्रमुख थे। ब्यूरो