8,55,866 रुपये किए बरामद, 61 हजार खातों में फ्रीज करवाए
फरीदाबाद। साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए साइबर थाना टीमों ने एक सप्ताह के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। 16 से 22 मई के बीच साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने विभिन्न मामलों में 41 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान 8,55,866 रुपये बरामद किए, जबकि 61,537 रुपये विभिन्न खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार आठ मुकदमों में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी के चार, सेंट्रल के तीन और बल्लभगढ़ के एक मामले में आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने 411 साइबर शिकायतों का निस्तारण भी किया। गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद कुमार मिश्रा, नवीन, अंकित सैनी, मोहम्मद अबरार, सनी, अमित कुशवाह, प्रताप परिहार, महावीर, रिंकू, शिव, संजीव, आसिफ, जावेद, लोकेश डांगी, शुभम सरगरा, योगेश, धीरज, राजकुमार, मीनल, प्रहलाद, राजेंद्र, युवराज, महेंद्र, अमन, रिशल, रावता राम, दीपक सैनी, विकेश, रामप्रवेश, इम्तियाज, इलमान, रोहित, योगेंद्र, सूरज नागर, सौरभ यादव, अभिषेक पटेल, अभिषेक, शिवम, सोहिल और संजीत शामिल हैं। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या ऑनलाइन पोर्टल पर सूचना दें।