फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 400 का हुआ तबादला, जिले में आए केवल 40

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादला होने से जिले में शिक्षकों की हुई भारी कमी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में शिक्षकों के अंतरजिला तबादलों के कारण स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी की हो गई है। जानकारी के अनुसार करीब 400 शिक्षकों का तबादला जिले से बाहर कर दिया गया है, जबकि केवल 40 शिक्षक ही फरीदाबाद में आए हैं। इसका सीधा असर विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ेगा।
विज्ञापन


शिक्षक संगठन ने इस तबादला प्रक्रिया का विरोध किया है। उनका कहना है कि पहले से ही कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में बड़ी संख्या में तबादले होने से शैक्षणिक व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा। खासकर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। जानकारी के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र से तबादला किए गए शिक्षक अपने-अपने नए विद्यालयों में कार्यभार संभालेंगे। इससे जिले के कई स्कूलों में पद खाली हो जाएंगे। शिक्षक संगठनों का कहना है कि शिक्षकों की कमी का असर बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा परिणाम पर पड़ सकता है। शिक्षक संगठनों ने विभाग से मांग की है कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें