फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन में 400 वाहन चालकों ने बनवाया नया फास्टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
3 हजार रुपये में 200 बार टोल पार करने वाली सुविधा का लाभ उठा रहे लोग
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क किनारे लगाए जाएंगे बैनर-पोस्टर


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में 3 हजार रुपये में 200 बार टोल पार करने वाली फास्टैग की सुविधा शुक्रवार से औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई। सराय टोल प्लाजा पर पहले ही दिन से वाहन चालकों ने इसका लाभ उठाना शुरू कर दिया है। दो दिनों के भीतर करीब 400 निजी वाहन चालक नया फास्टैग बनवा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में औसतन संख्या और बढ़ सकती है। इसके लिए सड़कों पर बैनर-पोस्टर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा।


टोल प्लाजा प्रबंधक आरके यादव ने बताया कि सुविधा शुरू होने के बाद से लोगों में अच्छी रुचि देखने को मिली है। कई वाहन चालक टोल बूथ पर आकर जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी बहुत से लोगों तक इसकी जानकारी नहीं पहुंची है। इसलिए आने वाले दिनों में बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे ताकि अधिकाधिक लोग इसका लाभ ले सकें।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए फायदेमंद है। सामान्य तौर पर एक टोल पार करने में औसतन 100 रुपये खर्च होते हैं, लेकिन इस फास्टैग के साथ प्रति टोल महज 15 रुपये का ही खर्च पड़ेगा। यह लोगों की जेब के लिए राहत साबित होगी।
विज्ञापन


लोगों ने जताई खुशी
सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना पर वाहन चालकों ने भी संतोष जताया। रमेश नामक वाहन चालक ने बताया यह अच्छी सुविधा है। मैंने इसे बनवा लिया है और दूसरों को भी इसका लाभ उठाना चाहिए। वहीं नीलेश नाम के एक व्यक्ति ने कहा अभी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन जल्द ही समझकर इस योजना से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें