फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोबाइल का रिकाॅर्ड बदलकर कारोबारी के खाते से उड़ाए 39 लाख

Wed, 02 Aug 2023 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल का रिकाॅर्ड बदलकर कारोबारी के खाते से उड़ाए 39 लाख
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर सेंट्रल साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 निवासी कारोबारी रामबाबू की फैक्ट्री के खाते से 39 लाख रुपये गायब हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेंट्रल साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि किसी ने खाते के साथ पंजीकृत मोबाइल और ई-मेल का रिकॉर्ड बदल दिया।
सेक्टर-32 डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फेंजी स्टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रामबाबू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फैक्ट्री साल 2018 से कपड़ों का निर्यात करती है। फैक्ट्री भारत सरकार की योजनाओं के तहत पंजीकृत भी है। साल 2018 से 2023 तक उन्होंने जितना माल निर्यात किया है उसके एवज में सरकार की तरफ से स्टेट और सेंट्रल टैक्स के रूप में प्रोत्साहन राशि मिली है। ये राशि फैक्ट्री के खाते से ही ट्रांसफर कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी का कहना है खाते में करीब 39 लाख रुपये थे। जून, 2023 में जब उन्होंने भारत सरकार की वेबसाइट इंडियन कस्टम्स नेशनल ट्रेड पोर्टल पर जांच की तो उनके खाते में शून्य बैलेंस दिखाया। उन्होंने संबंधित विभाग में मामले की जांच कराई तो सामने आया उनकी ईमेल और मोबाइल नंबर का रिकाॅर्ड बदलकर रकम की निकासी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें