फरीदाबाद। भारती चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को प्याली चौक स्थित जाट धर्मशाला में 14वें रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 150 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 30 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर का आयोजन रेडक्रॉस फरीदाबाद, संत भगत सिंह चैरिटेबल ब्लड बैंक और भाटिया सेवक समाज अस्पताल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर जाट संस्था के प्रधान डॉ. जितेंद्र मोर और अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद