50 में से 37 का मामलों आपसी सहमति से निपटारा
जिला कोर्ट में भूमि अधिग्रहण से संबंधित लोक अदालत का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला अदालत सेक्टर-12 में शनिवार को भूमि अधिग्रहण से संबंधित लोक अदालत में 50 मामलों पर सुनवाई हुई। लोक अदालत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय शर्मा की कोर्ट गठित की गई थी। जिसमें 50 मामले रखे गए और 37 का निपटारा आपसी सहमति से किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुकीर्ति गोयल ने बताया कि लोक अदालत में केस का फैसला होने पर सुप्रीम कोर्ट तक कोई अपील नहीं होती है। वहीं, कोर्ट फीस वापस हो जाती है। इससे पैसे व समय की बचत होती है। उन्होंने बताया कि कोर्ट में 50 केस रखे गए। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से 37 मामलों का निपटारा किया गया। बता दें हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं न्यायमूर्ति पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ अरुण पल्ली के दिशा निर्देशानुसार भूमि अधिग्रहण लोक अदालत का आयोजन किया गया।