फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बड़खल फ्लाईओवर के नीचे से जाएंगी रोडवेज की बसें

Fri, 07 Jul 2023 10:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़खल फ्लाईओवर के नीचे से जाएंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन

बल्लभगढ़। दिल्ली जाने वाली बसें अब बड़खल फ्लाईओवर के नीचे से जाएंगी। इस संबंध में महाप्रबंधक ने आदेश जारी किया है। डिपो से हर रोज 133 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। हमीरपुर, चंडीगढ़, वैजनाथ, हरिद्वार, हल्द्वानी, चंडीगढ़, अमृतसर, यमुनानगर, पानीपत, करनाल, पंचकूला आदि रूटों पर चलने वाली बसें दिल्ली से होकर जाती है। यह सभी बसें फरीदाबाद के नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे से गुजरती हैं लेकिन कुछ बसें बड़खल फ्लाईओवर के ऊपर से होकर चली जाती थी। जिसकी वजह से बड़खल फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस नहीं मिल पाती थी, इसलिए महाप्रबंधक लेखराज द्वारा सभी चालक व परिचालकों को आदेश दिए गए है कि दिल्ली से होकर जाने वाली सभी बसें बड़खल फ्लाईओवर के नीचे यात्रियों को उतारेगी व चढ़ाएगी। संवाद
विज्ञापन


डिपो को मिली दो और बसें
डिपो को बृहस्पतिवार को दो और नई बसें मिल गई हैं। दो नई बसें आने के बाद अब डिपो के पास 135 बसें है। दोनों बसों की पासिंग के बाद रूटों पर चलाया जाएगा। डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया तब तक स्थायी नंबर नहीं आता है, तब तक बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें