फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाटा चौक और एनआईटी से 350.65 किलो अवैध पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 350.65 किलोग्राम अवैध और प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। बाटा चौक के पास कैंटर से 198.10 किलोग्राम पटाखे मिले, जबकि एनआईटी क्षेत्र में एक घर से 152.55 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए। दोनों मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अपराध शाखा एवीटीएस-दो भूपानी की टीम छह नवंबर की रात बाटा चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-20बी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक खड़े कैंटर में अवैध पटाखे रखे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर चालक ध्यान सिंह निवासी गांव मटोली, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) को पकड़ लिया। कैंटर की तलाशी लेने पर छह पेटियों में 198.10 किलोग्राम पटाखे मिले। चालक से लाइसेंस और परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने पटाखों के साथ कैंटर भी जब्त कर लिया। सेक्टर-आठ थाने में छह नवंबर को बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई में एनआईटी थाना पुलिस ने जितिन भाटिया को उसके घर से पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह पटाखों की बिक्री करता है और उसने घर में बिक्री के लिए पटाखे रखे हैं। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टों से 152.55 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे मिले। इनमें रॉकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे, अनार, फुलझड़ी और फिरकी सहित कई तरह की आतिशबाजी शामिल थी। आरोपी लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें