फरीदाबाद। थाना खेड़ी पुल पुलिस की ओर से नवरात्र के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी नरेश कुमार सहित पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 35 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचती है बल्कि रक्तदाता स्वयं भी स्वस्थ रहता है। संवाद