फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक सप्ताह में साइबर ठगी के 35 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले की साइबर पुलिस ने 24 से 30 अक्तूबर के बीच 35 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 12.88 लाख रुपये बरामद किए गए, जबकि 6,13,383 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने 12 मामलों में गिरफ्तारियां कीं। इस दौरान तीनों थानों की पुलिस ने 432 शिकायतों का निस्तारण भी किया। गिरफ्तार आरोपियों में तेजेंद्र, गौरव आर्या, रोहित आर्या, अमन गंभीर, अरविंद कुमार, अजीत पासवान और राजा जैसे नाम शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें