फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 नए संक्रमित मिले, 15 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
34 नए संक्रमित मिले, 15 स्वस्थ
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार गिरावट हो रही है। अस्पताल में मौजूदा समय में 47 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को जिले में 34 नए मरीजों की पहचान की गई। इस दौरान 15 मरीज कोरोना मुक्त भी हुए। कई दिनों बाद जिले में एक संक्रमित की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45967 हो गई है। इनमें से 45 हजार 294 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब जिले में 264 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से 47 अस्पताल में भर्ती हैं और 217 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में दाखिल 8 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से दो 2 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड नोडल डॉ रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पौने 5 लाख से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2643 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1540 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें