1600 मीटर की दौड़ में संजय अव्वल
फरीदाबाद। लहडौला गांव शिव मंदिर के पास बुधवार को 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें मांगर, तिगांव, ऊंचा गांव, बल्लभगढ़, नचौली, साहुपुरा, लहडौला व पलवल के लगभग 125 धावकों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजनीतिज्ञ रवि शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने ने कहा कि खेल खेलने से स्वास्थ्य सुधरता है। प्रतियोगतिा में प्रथम स्थान पर रहे संजय को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। दूसरे नंबर पर नीरज को 1100 रुपये और तीसरे स्थान पर मोहित को 500 रुपये का बतौर इनाम राशि दिए गए। अन्य धावकों का सभी ने उत्साह वर्धन किया। उन्हें टी-शर्ट दी गई। दौड़ का सफल आयोजन मंगल अधाना, सतवीर ठेकेदार, राजू अधाना, अजब नागर, विवेक अधाना, प्रवीण अधाना, संदीप काका, सुनील अधाना, विकल, प्रदीप छाबड़ी, साहिल अधाना व ललित का योगदान रहा। ब्यूरो