फरीदाबाद। साइबर थानों की पुलिस टीमों ने बीते एक सप्ताह में साइबर ठगी के आरोप में 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नौ मामलों की जांच करते हुए इन आरोपियों को काबू किया गया। इनसे पूछताछ के बाद 41,05,500 रुपये बरामद किए गए हैं। साथ ही 328 शिकायतों के समाधान होने का भी दावा पुलिस ने किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इन शिकायतों में 2,08,867 रुपये बैंक खातों में फ्रीज भी कराए गए हैं। पुलिस की ओर से 16 से 22 अगस्त के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा गया है। ब्यूरो