फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक सप्ताह में 34 साइबर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- ठगी के सात मामलों की जांच करते हुए पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

- 34.25 लाख रुपये आरोपियों से बरामद, 263 शिकायतों के निस्तारण का दावा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर क्राइम थानों की पुलिस टीमों ने बीते एक सप्ताह के दौरान 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी के सात मामलों की जांच करते हुए इन आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के पास से 34.25 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 263 शिकायतों के निस्तारण करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थानों की टीमों ने ये कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 19 से 25 जुलाई के दौरान इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इन सात केसों में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल के दो, एनआईटी के दो और बल्लभगढ़ के तीन मामले शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ कर 2,37,439 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड कराए गए हैं। इसके साथ ही 4,04,083 रुपये आरोपियों के बताए बैंक खातों में भी फ्रीज भी कराए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें