फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडर 11 और 14 में 33 खिलाड़ियों ने राज्य चैंपियनशिप में बनाई जगह

Fri, 22 Aug 2025 10:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैडमिंटन और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदबाद। जिले के सेक्टर 88 स्थित नॉर्थस्टार खेल अकादमी में हुए जिम्नास्टिक और साईं बैडमिंटन अकादमी में खेले गए अंडर 14 और अंडर 11 के बालक और बालिकाओं के मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय खेलों के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।
जिम्नास्टिक में बालकों के अंडर 14 और 11 के खिलाड़ियों का चयन हुआ। वहीं, बालिकाओं के अंडर 14 के खिलाड़ियों का चयन हुआ। बैडमिंटन से अंडर 14 बालकों ने राज्य चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


जिम्नास्टिक कि बात करें तो अंडर 11 से उत्कर्ष (सेंट पीटर), यथार्थ (मानव जागृति), रियांश पटेल (सेंट पीटर), हर्षिल सैनी (एमआरआईएस), अलंकार (एमवीएन), रोहन लांबा (श्रीराम मिलेनियम), दिव्यम शर्मा (हॉली चाइल्ड), लक्ष्य चौहान (एमआरआईएस) और तनय खुराना (एमवीएन) ने राज्य चैंपियनशिप में प्रवेश किया।
अंडर 14 में अंशुमन (हॉली चाइल्ड), कृष्ण शर्मा (एमवीएन), तेजसपाल (श्रीराम मिलेनियम), स्नेह (ग्रैंड कोलंबस), हर्ष (हॉली चाइल्ड), सचेत (एमआरआईएस), तेजस (हॉली चाइल्ड) और मुदित, तनव, पीयूष (ग्रैंड कोलंबस) ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग में एंजल, दिव्यांशी, अश्मिता और मांशी (एमडीआईएस), गायत्री (सर्वोदय स्कूल), वंशिका (शिवनादर), वंशिका (सेंट एंथनी) रितन्या (टीएसएमएस) और आशिका (डीपीएस) रहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा बैडमिंटन में बालकों से जे प्रणीत, कुलबीर, अश्मीत (डीपीएस) और अक्षित (एमआरआईएस) अक्षत (एमडीआईएस) ने राज्य चैपिंयनशिप के लिए अपना टिकट कटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें