चालक यूनियन का चुनाव 16 को होगा
फरीदाबाद। नगर निगम चालक यूनियन का चुनाव 16 मई को करवाया जाएगा। इसके लिए बीके चौक स्थित नगर निगम कर्मचारी यूनियन कार्यालय पर परशराम अधाना व राम किशोर त्यागी ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व चुनाव अधिकारी नानकचंद खैरालिया ने बताया कि 10 मई को सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व फार्म वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोपहर चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। आगामी 16 मई को स्थानीय नगर निगम सभागार में मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना की जाएगी साथ ही साथ परिणामों की भी घोषणा कर दी जाएगी। नरेश शास्त्री ने कहा कि एक व दो जून को कुरुक्षेत्र में नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा का दसवां त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें संघ सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ कुरुक्षेत्र में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में राज्य स्तरीय आंदोलन की घोषणा की जाएगी।