फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चला पॉलिथीन विरोधी अभियान 2.52 लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर मेें चला पॉलिथीन विरोधी अभियान 2.52 लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में पॉलिथीन कैरी बैग, बनाने, बेचने, स्टॉक और इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया। एनआईटी और ओल्ड जोन में चलाए गए अभियान में दो फैक्ट्रियों सहित कुल 27 चालान काटे गए और 2.52 लाख रुपये वसूल गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शाखा की टीम ने एनआईटी जोन टीम ने डबुआ सब्जी मंडी, निसन हट दो, तीन, चार, और पांच, गांधी कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की। वरिष्ठ सफाई निरीक्षक चंद्रदत्त शर्मा के नेतृत्व में टीम ने 21 लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पकड़ा इनका चालान कर जुर्माने के रूप में 1.795 लाख रुपये वसूली की गई। टीम ने दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों पर छापामारी कर 757 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त किया। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में कार्रवाई की गई। नगर निगम टीम ने छह दुकान और मॉल्स में प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल होते पाया, इनका चालान काट कर जुर्माना वसूला गया। ओल्ड फरीदाबाद जोन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन ने बताया कि छह चालान में कुल 73 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। स्वास्थ्य शाखा अधिकारी दीपक किंगर ने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए जोन वार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि पॉलिथीन का बिल्कुल प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें