फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनाम डेथ वैली की झीलों में दो डूबे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डेथ वैली की झीलों में दो डूबे, मौत
फरीदाबाद। अरावली की बदनाम डेथ वैली की झीलों ने रविवार को दो जिंदगियां लील लीं। श्रमिक विहार निवासी राजपाल की बड़वाली झील में डूबने से तो जवाहर कॉलोनी नितिन की सूरजकुंड स्थित झील में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए दोनों शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
श्रमिक विहार निवासी राजपाल रविवार सुबह अपने बेटों रोहित और सोनू को लेकर अनंगपुर में रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकला था। बच्चों के मुताबिक, अनंगपुर के रास्ते में बड़वाली झील देखकर पिता राजपाल ने नहाने का मन बना लिया। दोनों भाइयों को किनारे बैठा कर राजपाल झील में नहाने लगा। अचानक पैर फिसल गया और राजपाल डूबने लगा। पिता को डूबते देख बच्चों ने शोर मचाते हुए मदद मांगी। आसपास मौजूद लोगों ने राजपाल को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान बच्चों ने फोन कर ताऊ रतन सिंह को घटना की जानकारी दी। वह पुलिस को मौके पर लेकर पहुंचे। दमकल के गोताखोरों ने शव निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में जवाहर कॉलोनी निवासी नितिन, रोहित, राहुल और अंकित रविवार सुबह मौज मस्ती के इरादे से सूरजकुंड स्थित झील में नहाने गए थे। नहाते समय नितिन और रोहित गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। बाकी ने उन्हें डूबते देखा तो मदद की कोशिश की। वे रोहित को बाहर निकालने में सफल रहे मगर नितिन पानी में डूब गया। उन्होंने सूरजकुंड थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फायरब्रिगेड की मदद से नितिन का शव पानी से बाहर निकाला। एसएचओ सूरजकुंड विशाल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें