फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाज ठप कर वकीलों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कामकाज ठप कर वकीलों ने की हड़ताल
विज्ञापन


फरीदाबाद। रेवाड़ी में किसी मामले में थाने गए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान और एक अन्य वकील के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी कर झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को यहां वकीलों ने कामकाज ठप कर हड़ताल कर दी। हड़ताली वकीलों ने रेवाड़ी में वकीलों के खिलाफ दर्ज किया गया झूठा मुकदमा रद्द कर दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। जिला बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी यदि ऐसा नहीं हुआ तो वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। कामकाज ठप होने की वजह से तारीख भुगतने आए लोगों को परेशानी हुई।
जिला बार के प्रधान बॉबी रावत ने बताया कि चार-पांच दिन पहले रेवाड़ी में एक वकील अपने मुवक्किल के साथ थाने गया था। वहां वकील के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। वकील ने इसकी सूचना बार एसोसिएशन के प्रधान को दी। जब प्रधान वकील के साथ थाने गए तो पुलिस कर्मियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। यहां तक कि वकीलों के साथ हाथापाई की और उलटा वकीलों पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया। इस घटना से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ की जिला बार के वकीलों में रोष है। इसके चलते शुक्रवार को हड़ताल की गई। बॉबी रावत ने बताया कि जिला बार की तरफ से प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जल्द ही इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस महानिदेशक ने बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया तो प्रदेश वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य सतेंद्र भड़ाना और बार काउंसिल के सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा वकीलों के साथ पुलिसकर्मियों का व्यवहार निंदनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक तरफ पुलिस कहती है कि आमजन का सहयोग व साथ चाहिए और दूसरी तरफ मारपीट करती है। पुलिस को अपना व्यवहार सुधारना होगा। इस मौके पर अधिवक्ता इंदरपाल, अश्वनी त्रिखा, कंवर राकेश, दलबीर सिंह, राकेश रावत, सुमन रावत, कुलदीप चंदीला, संदीप चौधरी, संजय गौड़, योगेश शर्मा, विक्की भामला, सुशील रावत, जोगिंद्र नरवत, ज्ञानेंद्र चंदीला, नकूल चपराना सहित अन्य कई वकील मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें