फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी की रेड से औद्योगिक नगरी में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी की रेड से औद्योगिक नगरी में मचा हड़कंप
विज्ञापन

- फ्रूट गार्डन स्थित एक सीए फर्म से करोड़ों रुपये मिलने की खबर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-6 व सेक्टर-24 स्थित आटो कंपोनेंट बनाने वाली दो कंपनियों सहित शहर में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को शुरू हुई इनकम टैक्स रेड शुक्रवार को भी जारी रही। बताया जा रहा है कि फू्रट गार्डन स्थित एक सीए फर्म के कार्यालय में दो दिन से चल रही रेड के दौरान दो-दो हजार रुपये की गड्डियों की शक्ल में करोड़ों रुपये की रकम मिली है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दो दिन से शहर में चल रही आईटी की रेड से उद्योगपतियों में अफरातफरी मची रही। इनकम टैक्स के छापे लगने की खबर की औद्योगिक नगरी में चर्चा होती रही। आईटी टीमों ने कंपनी व अन्य स्थानों पर दस्तावेजों को जांचा और कई फाइलों को कब्जे में भी ले लिया है। इस दौरान इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार करते रहे।
विज्ञापन

इनकम टैक्स विभाग की टीमें दो दिन से शहर के कई प्रतिष्ठानों में कार्रवाई में जुटी हुई हैं। जानकारों के अनुसार आटो कंपोनेंट बनाने वाली दो कंपनी के अलावा फ्रूट गार्डन स्थित एक सीए फर्म, सेक्टर-17 में एक स्क्रैप कारोबारी तथा सेक्टर-16 स्थित एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई। विभाग की कार्रवाई इतनी गुपचुप है कि सीए फर्म पर आयकर विभाग के छापे के बारे में आस पड़ोस के लोगों को भी जानकारी नहीं थी। औद्योगिक नगरी में इतने बड़े स्तर पर चल रही इनकम टैक्स की कार्रवाई की जानकारी उद्यमियों ने एक दूसरे को फोन कर दी तो सामने वाले से यह भी पूछते दिखे कि उनके यहां तो सब ठीक ठाक है। दिल्ली से आई इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से की कि फरीदाबाद में आईटी विभाग को भी इसकी भनक तक नहीं लगने दी। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद काला धन घोषित करने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के आशा अनुरूप परिणाम नहीं आने के बाद आईटी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कुछ दिन पहले भी आईटी विभाग की टीमों ने शहर में कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें