लागू होने से पहले कार के शौकीनों को जीएसटी का बंपर तोहफा
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) ने लागू होने से पहले ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी हलचल पैदा कर दी है। लोग कार शोरूमों की ओर दौड़ने लगे हैं। इसका कारण है, विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के डीलरों द्वारा अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट व ऑफर देना। डीलर एक जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी की अड़चनों से बचने के लिए अपने पुराने स्टॉक को पूरी तरह से निकालना चाहते हैं। वहीं कारों के शौकीन कार मालिक बनने के लिए एक अवसर के रूप में देख रहे हैं। यही कारण है कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद व हाइटेक सिटी गुरुग्राम के लोग शोरूमों की ओर दौड़ लगाने लगे हैं। शोरूम संचालकों का कहना है कि अभी पूछताछ करने वाले अधिक आ रहे हैं। उम्मीद है कि दो तीन दिनों में कारों की भरपूर बिकवाली होगी।
हर ऑटोमोबाइल कंपनी के डीलरों द्वारा 30 जून तक ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की छूट दी जा रही है। कैश डिस्काउंट भी बड़े पैमाने पर दिया जा रहा है। जो 10 हजार से लेकर आठ लाख रुपये तक है। डीलरों द्वारा एक्सचेंज ऑफर भी है। यही कारण है कि समाज का वह वर्ग भी कारों की ओर आकर्षित हो रहा है जिसने अभी तक इसके बारे में सोचा नहीं था या जो पुरानी कार खरीदने की सोच रहे थे। अप्रा ऑटो के रिजनल हेड चेतन अरोड़ा बताते हैं कि जीएसटी आने से पहले डीलर अपने मार्जिन में से छूट दे रहे हैं। इसका मकसद कर के इस नए कानून की जटिलताओं से छुटकारा पाना है।
डीलरों का कहना है कि अगर पुराना स्टॉक बच गया तो उसे एक जुलाई से जीएसटी के प्रावधानों के अनुसार बेचना पड़ेगा। वैसे एक जुलाई से जो कारें कंपनी से आएंगी उस पर जीएसटी लग कर आएगा। अरोड़ा ने कहा कि डिजायर और बिटारा पर कम से कम चार माह की वेटिंग है। उन्होंने बताया कि अभी मारुति कंपनी में 11 से 18 जून तक शटडाउन (मेंटेनेंस के लिए) था। जिस कारण कारों की वेटिंग और बढ़ गई है। सबसे अधिक ऑटो के-10 बिक रही है।
कोट
जीएसटी लागू होने से पहले पुराने स्टॉक को निकालने के लिए यह ऑफर दिया जा रहा है। जीएसटी आने के बाद कारों की कीमत बढ़ने की संभावना है। डिस्काउंट व ऑफर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। वैसे भी नई कार खरीदने का यह सुनहरा मौका लोगों के पास है।
- रोहित कुमार, सेल्स मैनेजर टीसीएस ऑटोवल्र्ड
कारों की खरीद के लिए 30 जून तक ग्राहकों के पास विशेष अवसर है। मारुति की कारों पर लोगों को काफी छूट दी जा रही है। जीएसटी लागू होने के बाद कारों की कीमत में इजाफा हो जाएगा।
- अमित कौशिक, ऑसिस्टेंट सेल्स मैनेजर
जीएसटी लागू होने से पहले ही ग्राहकों के लिए कार खरीदने का अच्छा अवसर लेकर आया है। ऑल्टो के-10 खरीदने पर 17,000 रुपये का डिस्काउंट मिला ऐसे अवसर कम ही आते हैं।
- मनोज बिल्ला, ऑल्टो के-10 खरीदने वाले
इन कारों पर भारी छूट
मॉडल डिस्काउंट
एक्सयूवी-500 90,000 रुपये
टीयूवी-300 61,000 रुपये
केयूवी-100 72,000 रुपये
स्कॉर्पियो 27,000 रुपये
बलेरो 30,000 रुपये
(सभी महिंद्रा की कारें)
जेन एक्स नैनो 70,000 रुपये
जेस्ट 72,000 रुपये
सपारी स्टॉर्म 1,140,00 रुपये
(सभी टाटा की कारें)
जगुआर एक्सएफ 8,00,000 रुपये
जगुआर एफ-पेस 8,00,000 रुपये
जगुआर एक्सई 2,41,000 रुपये
--
ब्रीओ 14,500 रुपये
अमैज 50,000 रुपये
जैज 17,000 रुपये
बीआर-वी 60,000 रुपये
(सभी कारों होंडा की)
रेनॉल्ट डस्टर 15,000 रुपये
हुंडई क्रेटा पर 15,000 से 45,000 रुपये
मारुति एस क्रॉस 20,000 रुपये
ऑल्टो 800 पेट्रोल सीएनजी 25,000 रुपये
आल्टो के-10 पेट्रोल, सीएनजी 17,000 रुपये
वैगनआर व सिलेरिया पेट्रोल 25,000-30,000 रुपये
स्विफ्ट पेट्रोल 10,000 रुपये
स्विफ्ट डीजल 20,000 रुपये
एर्टिगा 5,000 रुपये
(इसके अलावा निसान, फोर्ड, वॉल्सवेजेन, इसूजू, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज वेंज व लैंड रोवर पर भी जीएसटी डिस्काउंट मिल रहा है)