फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 3100 छात्रों ने दी मिशन बुनियाद के प्रथम चरण की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को मिशन बुनियाद के प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के 3100 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का था तथा गलत उत्तर पर 1 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था लागू थी। कुल परीक्षा 200 अंकों की थी।

बुनियाद परीक्षा के लिए जिले से कुल 4222 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें फरीदाबाद ब्लॉक से 2241 और बल्लभगढ़ ब्लॉक से 1989 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। इस साल आवेदनों की संख्या पिछले साल की तुलना में कहीं ज्यादा है। वर्ष 2023 में करीब 1600 और 2024 में 1895 छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए थे। इस बार करीब दो गुना छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए में कुल आठ केंद्र बनाए गए थे। फरीदाबाद खंड के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 28 , राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी पांच, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी एक तिकोना पार्क सहित कुल चार केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ।

वहीं बल्लभगढ़ खंड के लिए राजकीय कन्या आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदावली, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 55, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहर सेतली को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन


20 जनवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा
परीक्षा के शेड्यूल के अनुसार 20 जनवरी को लेवल एक का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी दिन दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसके बाद 30 जनवरी को दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी को घोषित किया जाएगा। आगे की प्रक्रिया के तहत 3 अप्रैल को लेवल तीन की परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तीसरे चरण का परिणाम 5 मई को घोषित किया जाएगा, जबकि चयनित अभ्यर्थियों के लिए 15 मई से कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें