फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वाले 309 धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने 26 मई को शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वाले 309 लोगों को काबू किया। इन सभी को बीएनएसएस की धारा 172(2) के तहत हिरासत में लिया गया। हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगाें को चेतावनी देकर व शांति बनाए रखने का बांड भरवाकर छोड़ दिया है। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं, ताकि राहगीरों को परेशानी न हों।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल के निर्देशन में पुलिस ने अपराध नियंत्रण व सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़कों किनारे सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 309 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी व कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में इस तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें