फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन दिन में 300 वाहनों को दिल्ली जाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। एक से तीन नवंबर को दोपहर दो बजे तक पांच विशेष नाकों पर 1294 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 300 वाहनों को दिल्ली की ओर जाने से रोककर दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 244 चालान किए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रहलादपुर बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, जेसीबी चौक, दुर्गा बिल्डर और दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर कैली की तरफ उतरने से पहले यू-टर्न पर विशेष नाके लगाए हैं। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, तीन दिन में नो एंट्री के उल्लंघन पर 25 और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं होने पर 50 चालान किए गए। पांचों विशेष नाकों पर कुल चालानों की संख्या 244 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें