फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित किक बॉक्सिंग अकादमी में शुक्रवार को 25वीं जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन 300 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। हालांकि अब तक परिणामों की सूची जारी नहीं की गई है। बता दें कि जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के कई कॉलेज और स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। फरीदाबाद जिला किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। संवाद