फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 7.31 लाख की ठगी में 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने राजस्थान से पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 7.31 लाख रुपये की ठगी में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान झालावाड़ के अभिषेक कश्यप और केशवपुरा के अंकित व कोटा के दिव्य प्रकाश शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित इस मामले में बैंक खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता व डेबिट कार्ड दोस्त दिव्य प्रकाश को दे रखा था। खाते में आई ठगी की रकम एटीएम से निकलवाकर दिव्य प्रकाश आगे आरोपी अभिषेक को देता था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक ने ये बैंक खाता आगे ठगों को उपलब्ध करवा रखा था। इसमें ठगी की रकम डलवाई जाती थी। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। महिला ने कहा कि इंस्टाग्राम चलाते समय उन्हें एक लिंक दिखा तो उस पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गई। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। वहां रेस्टोरेंट को रिव्यू करने के नाम पर पैसे कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला का एक खाता खुलवाया और टास्क करने को कहा। शुरुआत में कुछ टास्क के पैसे महिला के खाते में भेजे गए। बाद में प्रीपेड टास्क के नाम पर महिला से 731014 रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया गया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें