फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैसा डबल कर देंगे': ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी, देते थे प्रीपेड टास्क; करते थे ये ऐसे-ऐसे दावे

Wed, 05 Mar 2025 05:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में ठगी का एक मामला सामने आया है। जहां पर टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई है। आरोपियों ने राशि दोगुनी करने का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर कराए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर संपर्क करने के बाद डबुआ कॉलोनी निवासी राजेश खत्री से 3.66 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि राशि दोगुनी करने का झांसा देकर प्रीपेड टास्क के तहत ठगों ने रुपये ट्रांसफर करा लिए। लेकिन बाद में न मुनाफा मिला और न ही जमा कराए गए रुपये मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


ठगी की ये शिकायत देने वाले राजेश खत्री ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2025 में उन्हें टेलीग्राम एप पर ऑनलाइन गेम खेलने का ऑफर दिया गया। इसमें उन्हें एक टास्क के तहत 59 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। आरोपियों ने दावा किया कि आपकी राशि दोगुनी हो जाएगी। फिर 91 हजार रुपये जमा करने को कहा। जब अपने जमा कराए गए रुपये मांगे तो आरोपियों ने 2.16 लाख जमा कर टास्क पूरा करने को कहा। रुपये न मिलने के डर से 2.16 लाख रुपये भी जमा कर दिए।

इस तरह 3.66 लाख जमा करने के बाद जब रिफंड के लिए कहा तो आरोपी बोले कि अभी टास्क पूरा नहीं हुआ है। टास्क पूरा करने के नाम पर 2.60 लाख और जमा करने को कहने लगे। लेकिन पीड़ित समझ गए कि साइबर ठगी हुई है। शिकायत पर अब एफआईआर दर्ज कर साइबर क्राइम थाना की टीम ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मार्केटिंग एजेंसी संचालक से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पेमेंट के बहाने ठगी
मार्केटिंग एजेंसी संचालक रवि ग्रोवर से संपर्क कर विदेशी नागरिक रेफ मार्टिन्स ने एजेंसी की डिजिटल मार्केटिंग सेवा लेने बारे बात की। 6 जनवरी 2025 को संपर्क कर आरोपी ने कहा कि वो 1890 रुपये की पेमेंट डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म से भेज रहा है।

लेकिन पेमेंट नहीं मिली तो आरोपी ने विदेशी डिजिटल वॉलेट कंपनी के भारतीय कस्टमर केयर नंबर मुहैया कराए। नंबर पर संपर्क किया तो कहा गया कि आपको वॉलेट रिचार्ज करना पड़ेगा। इस बहाने से आरोपी ने 1.13 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें