फरीदाबाद। कोविड-19 के 290 नए संक्रमितों की पुष्टि शनिवार को हुई। इसी दौरान दो मरीजों की मौत हुई और 276 संक्रमित स्वस्थ हुए। अब तक कुल 17558 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 203 की मौत हो गई जबकि 1825 उपचाराधीन हैं।
कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार सेक्टर-19 निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला व जवाहर कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय युवक की मौत हुई है। शनिवार को नए मरीज डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-87, भारत कॉलोनी, तिलपत, सेक्टर-30, सेक्टर-28, अमर नगर, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, सूर्य नगर, विजय नगर, संजय कॉलोनी, सेहतपुर, जवाहर कॉलोनी, एनआईटी पांच, एनआईटी तीन, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-37, एनआईटी एक, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-49, सेक्टर-75, नवादा, सेक्टर-19, खेड़ी कलां, जीवन नगर, शिव कॉलोनी, सेक्टर-17, सेक्टर-16, गौंछी, सेक्टर-9, सेक्टर-14, सेक्टर-10, आदर्श नगर, इंद्रा कॉलोनी, सिही, सेक्टर-8, चार्म्सवुड विलेज, दयालबाग, ऊंचा गांव, झाडसैंतली, सेक्टर-55, भूड़ कॉलोनी, सेक्टर-18, त्रिखा कॉलोनी आदि हैं। कुल 17558 मामलों में से फिलहाल 1825 उपचाराधीन हैं। इसमें से 435 अस्पताल में भर्ती हैं और 1390 होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में भर्ती 57 मरीजों की हालत गंभीर है। इसमें से 11 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिले में 1 लाख 79 हजार 892 सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी 280 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।