फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुरानी गाड़ी बेचने के नाम पर 2.85 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर तीन स्थित एक कार बाजार के संचालक के साथ पुरानी गाड़ी बेचने के नाम पर 2 लाख 85 हजार की ठगी कर ली। ठगों ने फर्जी कागजात तैयार कर एक ऐसी गाड़ी बेच दी, जो असल में अपने मालिक के पास जयपुर में खड़ी थी। पुलिस ने मुकेश कुमार की शिकायत पर जगपाल, आरिफ और मोहम्मद कमाल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में एक ब्रोकर के माध्यम से आरिफ नाम के व्यक्ति से 2 लाख 85 हजार रुपये में एक गाड़ी खरीदी थी। सौदे के समय आरिफ ने गाड़ी की आरसी और अन्य कागजात भी सौंप दिए थे। शक होने पर जब मुकेश ने गाड़ी के असल मालिक से संपर्क किया, तो पता चला कि गाड़ी जयपुर में है और उसे कभी बेचा ही नहीं गया। जब मुकेश ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में गाड़ी को कटवाने की सलाह दी। इससे साफ हो गया कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी कागजात के जरिए चोरी की या किसी अन्य गलत गाड़ी को बेचकर ठगी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें