फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूटी सवार युवक को गोली मारने पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- होली के दिन हुए झगड़े में युवक को मारी थी गोली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। होली के दिन हुए झगड़े में स्कूटी सवार युवक को गोली लगने के मामले में शहर थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत में पीड़ित के दोस्तों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। अभी तक मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार कल्याण एन्क्लेव निवासी गुलाब उर्फ गुड्डू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पुरानी गाड़ियों को खरीदने व बेचने का काम करता है। बीती 25 मार्च की शाम करीब सात बजे कमल कार श्रृंगार वाली गली में स्कूटी से गया था, वहां वह कमल, बाबू गहलौत, कृष्ण, दीपक आपस में खड़े होकर बात करने लगे। उसी दौरान दो बाइकों पर छह युवक आए, जिनके हाथों में कट्टा और तलवार थी। उन्होंने आते ही हमला कर दिया। कृष्ण फौजी ने सीधी उसके ऊपर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसकी गर्दन में आकर लगी। कृष्ण फौजी के साथ कल्लू और योगेश ने भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें