फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 27 खिलाड़ियों ने पास की कराटे बेल्ट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-91 और सेक्टर-37 स्थित किंग सेन फाइट क्लब कराटे अकादमी में शनिवार को कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया धम्मिका काई शी टोर्यू कराटे डो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा में 27 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी अगली बेल्ट हासिल की।

परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने किहोन, काता और फाइटिंग में तकनीक का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इनमें भूमि, नमन, विराज, एकम, तेजस्वी, युवांश, अथर्व, विराज और रुद्रांश, आराध्या, दृष्टि रॉय, प्रियम सिंह, कामाक्षी राणा, अयांश, पार्थ तयाल, रुहान, राधा और आद्या, क्रिस्टा, तनिषा, विधान, हनवित सिंह, इशिता, अव्युक्त, इशानी, वेदांशी और पार्थ सिंघल आदि खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकादमी प्रबंधन ने सभी सफल खिलाड़ियों को नई बेल्ट सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन का कहना है कि कराटे सिर्फ आत्मरक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों में मानसिक मजबूती और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें