फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेती की जमीन खरीदने के नाम पर साढ़े 26 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव बदरौला में खेती की जमीन खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ साढ़े 26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जब व्यक्ति ने आरोपियों से पैसे वापस देने के लिए कहा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

शिव कॉलोनी निवासी रतन सिंह ने बताया कि उनका तिरखा कॉलोनी में एक प्लॉट और गांव कौराली में खेत था। उन्होंने गांव बदरौला में खेती की जमीन खरीदने की सोची। उन्होंने प्रदीप भाटी निवासी गांव कौराली से खेती की जमीन खरीदने की बात की। तो प्रदीप भाटी ने विनोद निवासी गांव बदरौला उप तहसील दयालपुर व शिवदत्त कौशिक निवासी गांव तिगांव उप तहसील तिगांव से मिलवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पास 4 कनाल खेती की जमीन गांव बदरौला में है। वह जमीन साहिल निवासी गांव बदरौला से खरीदी है। उन्होंने उस जमीन को खरीदने का सौदा 46 लाख रुपये में विनोद व शिवदत्त कौशिक के साथ 15 जून 2022 को 12 लाख रुपये अपने घर पर देकर सौदा पक्का कर लिया। रजिस्ट्री 15 दिसंबर 2022 को होनी तह हुई। उसके बाद आरोपियों ने पैसों की जरूरत का बहाना बनाते हुए उनसे साढ़े 14 लाख रुपये और ले लिए।
विज्ञापन


रजिस्ट्री का समय आया तो आरोपी रजिस्ट्री करवाने में आनाकानी करने लगे। जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि वह जमीन आरोपियों के नाम है ही नहीं। उन्होंने आरोपियों से कई बार पैसे वापस करने के लिए कहा लेकिन वह जान से मारने की धमकी देते रहे। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें