फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

263 नए संक्रमित मिले, पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 263 नए संक्रमितों की पुष्टि की है। इस दौरान 687 लोग स्वस्थ हुए हैं और पांच संक्रमितों की मौत भी हुई है। जिले में 41145 लोग संक्रमित जबकि 38163 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 2632 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार डबुआ कालोनी में रहने वाली 51 वर्षीय, एनआईटी पांच निवासी 87 वर्षीय, रेलवे कालोनी निवासी 45 वर्षीय संक्रमित महिला और ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले 74 वर्षीय व एनआईटी निवासी 68 वर्षीय संक्रमित की मौत हुई है। अब तक 350 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों में 384 अस्पतालों में भर्ती हैं व 2248 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 78 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 3800 सैंपल लिए हैं। इनमें से 480 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि रिकवरी रेट बढ़कर 92.8 फीसदी हो गया है। अब 85 दिनों में मामले दोगुने हो रहे हैं। प्रति एक लाख की आबादी में 19167 सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें