फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है कालित?: फ्लैट में 26 साल के युवक की हत्या, कलाई और गर्दन पर वार, रूम पर होता था अक्सर ये काम

Fri, 20 Dec 2024 07:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या 2-3 दिन पहले की गई है। शव की हालत खराब होने लगी है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। हरिओम ने पुलिस को बयान दिया कि मयंक के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-85 की एडोर सोसाइटी की 14वीं मंजिल के फ्लैट में 26 साल के युवक की हत्या कर दी गई। तेजधार हथियार से कलाई व गर्दन पर वार कर हत्या करने के बाद खून से लथपथ शव को फ्लैट के अंदर ही बेड पर छोड़ दिया गया। बाद में फ्लैट का ताला लगाकर आरोपी फरार हो गए। सोमवार से युवक मयंक का परिवार से संपर्क नहीं था। बृहस्पतिवार रात को उसे तलाशते हुए पिता हरिओम व भाई करण पहुंचे और ताला काटकर अंदर गए तो हत्या का पता चला। शुरुआती जांच में पुलिस यह मान रही है कि हत्या 2-3 दिन पहले की गई है। मृतक के पिता ने मयंक के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

यह मामला गुरुवार देर रात 11 बजे पुलिस के संज्ञान में आया। सेक्टर-77 पार्कलैंड प्राइड सोसाइटी के रहने वाले हरिओम सिंह ने बताया कि इनका बड़ा बेटा 26 साल का मयंक लगभग 1 महीने से सेक्टर-85 की एडोर सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1402 में रहता था। वह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करता था। मयंक अक्सर अपने पिता के घर चला जाता था। लेकिन सोमवार से वह घर नहीं गया था। परिवार वाले बार-बार उसके नंबर पर कॉल कर रहे थे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। 

हरिओम ने गुरुवार को मयंक के दोस्त अनिकेत को कॉल कर मयंक के बारे में पूछा। अनिकेत ने कहा कि वो मेरी कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा है, आप पुलिस में शिकायत कर दो। अनिकेत से ही परिवार ने एडोर सोसाइटी के फ्लैट का पता लिया और मयंक के पिता व भाई करण गुरुवार रात को सोसाइटी में फ्लैट पर पहुंचे। यहां गेट पर ताला लगा था। जिसे दोनों से ब्लेड से काटा और अंदर जाकर देखा तो बैड पर लहूलुहान हालत में मयंक मृत पड़ा था। उसकी गर्दन व कलाई पर तेजधार हथियार से चोट मारी गई थी। 

सूचना पुलिस को दी गई तो खेड़ीपुल थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीमें भी यहां बुलाई गई। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या 2-3 दिन पहले की गई है। शव की हालत खराब होने लगी है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। हरिओम ने पुलिस को बयान दिया कि मयंक के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही
पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात के बाद मौके पर कई रेजिडेंट्स व गार्ड से भी टीम ने बात की। उनसे बातचीत में पता चला कि मयंक के कई दोस्त अक्सर फ्लैट पर आते थे और वह यहां पार्टी करते थे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर व अन्य माध्यम से जांच कर ये पता लगा रही है कि आखिरी बार दोस्त ही इस फ्लैट पर आए थे या अन्य कोई आकर हत्या के बाद फ्लैट का ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम फुटेज व अन्य आधार पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें