फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 250 छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी महिला महाविद्यालय में दिवाली महोत्सव का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान, नचौली स्थित सरकारी महिला महाविद्यालय में दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगी सजावट, दीपों की रोशनी और छात्राओं की प्रतिभाओं से जगमगा उठा। प्रतियोगिता में 250 छात्राओं ने भाग लिया।
महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, क्विज प्रतियोगिता, वेस्ट से बेस्ट (खराब सामान से बेहतर वस्तुएं बनाना) जैसी रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहीं। इन सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की लगभग 250 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना वर्मा ने कहा कि यह महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए एक मंच मिलता है। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता के महत्व के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें