फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा किंग बिजेंद्र की सुपारी लेने वाला 25 हजार का इनामी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में चार साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान पलवल निवासी शिवचरण उर्फ शिवराम के रूप में हुई है। आरोपी ने नशे के सौदागर बिजेंद्र उर्फ लाला को मारने की सुपारी ली थी। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर नशे के सौदागर बिजेंद्र को मारने की सुपारी ली थी। उसके नहीं मिलने पर भाई पर हमला कर दिया। भाई डेविड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 21 जुलाई, 2017 की रात को वह दुकान के बाहर बैठा हुआ था। तभी स्कॉर्पियो व स्विफ्ट गाड़ी में पांच व्यक्ति बिजेंद्र को ढूंढ रहे थे। डेविड उनके पास गया और कहा कि लाला यहां नहीं है। जैसे ही उन्हें पता चला कि वह लाला का भाई है, तो आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। आरोपी पुनित और शिवचरण ने उस पर फायर किया। एक गोली डेविड के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सोनू, मनोज और कर्ण ने लाठी-डंडों से उसे पीटा। वारदात के पीछे का कारण बिजेंद्र और शिवाजी नगर निवासी जॉनी के बीच की रंजिश है। दरअसल वारदात से कुछ समय पहले शिवाजी नगर की मच्छी मार्केट में कुछ लोगों ने जॉनी की पिटाई कर दी थी। जॉनी को लाला पर शक था। इसी के चलते जॉनी और पुनीत में लाला के हाथ पैर तोड़ने के लिए एक लाख में डील तय की। इसके लिए 50 हजार एडवांस दे दिए गए। पुलिस ने पुनीत, गिरिराज तथा जॉनी को साल 2017, आरोपी सोनू को 2019 तथा करण को 2021 में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिवचरण पलवल, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में छिपता रहा।
11 अगस्त को शिवचरण फरीदाबाद के सेक्टर-58 में आया हुआ था। क्राइम ब्रांच एनआईटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 3000 रुपये बरामद किए गए। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, स्नेचिंग तथा अवैध हथियार सहित 14 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें