फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीसदी लोग नहीं ले पा रहे आयुष्मान योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आयुष्मान भारत के तहत लाभ लेने के लिए अभी 25 फीसदी लोग जागरूक नहीं हैं। लाभार्थियों को यह पता ही नहीं है कि प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गए बधाई संदेश मात्र से स्वास्थ्य सेवाओं का निशुल्क लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण समय से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आगे नहीं आ रहे। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग ने हर दिन 500 लाभार्थियों को कॉल कर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं इसके लिए 8 आयुष मित्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अब तक 25 फीसदी ऐसे लोग सामने आए हैं, जिन्हें इस बारे में सहीह जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) के जिला स्तरीय रिकॉर्ड के मुताबिक 2011 की एसईसीसी जनगणना में 5.42 लाख लाभार्थी चिन्हित किए गए। इसके बाद एडिशनल डाटा कलेक्शन सर्वे के मुताबिक जिले में ऐसे 1 लाख 87 हजार 839 लाभार्थी चिन्हित किए गए। इसमें से 93,309 लाभार्थी अपने गोल्डन कार्ड बनवा चुके हैं। 50 फीसदी को योजना का लाभ देने के लिए ऑनकॉल हेल्प मुहिम के जरिये गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
5 लाख का निशुल्क इलाज
पीएम-जय के तहत चुने गए लाभार्थियों को पांच लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके तहत लाभार्थी के परिवार के सभी सदस्यों को लाभ मिल सकेगा। अब तक जिले के करीब छह हजार लाभार्थी लाभ ले चुके हैं। ऐसे लोगों के निशुल्क इलाज लाभ के बारे में बताकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
स्वास्थ्य सेवाओं पर इन दिनों जोर है। पीएम-जय के ऐसे लाभार्थियों की पहचान की जा रही है जिन्होंने अभी तक कार्ड नहीं बनवाया है। विभाग का प्रयास है कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजना लाभ दिया जाए। - डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें