पलवल। भारत सरकार की ओर से संचालित एफ-फॉर-एस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर में फुटबॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत जिले के 25 राजकीय विद्यालयों को फुटबॉल वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत उपस्थित रहे। वहीं, अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ओमवीर सिंह ने की। उप प्राचार्या अनुराधा दुबे ने भी शिकरत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यालय प्रतिनिधियों को फुटबॉल प्रदान की गई। अंत में एक मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया, जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि ने बॉल को किक मारकर की। विजेता टीम को सम्मानित भी किया गया। संवाद