फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीएवी के 24 विद्यार्थियों ने सामुदायिक रेडियो की कार्यप्रणाली समझी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के 24 विद्यार्थियों ने मानव रचना विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 107.8 एफएम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रेडियो कार्यक्रमों के निर्माण से लेकर प्रसारण तक की प्रक्रिया को समझा।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान आरजे भावना शर्मा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम निर्माण, पटकथा लेखन, रिकॉर्डिंग और प्रसारण की जानकारी दी। ब्रॉडकास्ट इंजीनियर ने रेडियो के तकनीकी पहलुओं, कंसोल संचालन, संपादन और प्रेषण की प्रक्रिया समझाई। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर का भी भ्रमण किया। उन्होंने मीडिया विभाग के प्राध्यापकों के साथ संवाद सत्र में भाग लिया। यह भ्रमण सहायक प्राध्यापक रचना कसाना ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया। डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। इससे उन्हें सामुदायिक मीडिया की भूमिका समझने में मदद मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें